
सीवान : सम्पन्न हुआ कौमी एकता का प्रतीक तीन दिवशीय उर्स मेला
———————————————-
✍दैनिक खोज खबर के लिए कुमार विपेंद्र की रेपोर्ट
———————————————-
पचरुखी (सीवान) : महाराजगंज प्रखंड के शाहगंज स्थित बाबा पहलवान शाह रहमतुल्लाह अली के मजार पर तीन दिवसीय उर्स मेला का आयोजन किया गया था जो कल देर रात संम्पन हो गया। यह मेला हिन्दू-मुस्लिम एकता का भी मिसाल के तौर पर प्रसिद्ध है। इसमें सभी वर्ग के लोग मजार पर आकर अपना माथा टेकते हैं और अपनी मन्नते मांगते है।उर्स मेला का आयोजन हर वर्ष मिडिया हाउस ट्रस्ट के तत्त्वधान में कराया जाता है।ट्रस्ट द्वारा हर साल इस मजार पर इस तरह का कर्यक्रम का आयोजन कराया जाता है।कल रात उर्स मेला भोजपुरी जगत के मशहूर कलाकार आलम राज समेत बिहार के कई कवि और कव्वाल इस कार्यक्रम में शामिल हुए।उक्त साहित्यसेवियों ने लोगो को कौमी एकता बनाये रखने के लिए साधुवाद दिया।कलालरों ने आपस में भाईचारा बनाये रखने को लेकर अपने कला के माध्यम से लोगो को ये सन्देश दिए।इस उर्स मेला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे जदयू नेता सह पटना के पूर्व बिधान पार्षद आजाद गांधी को ट्रस्ट के पदाधिकारी मस्तान बाबा कौशर अली शाह वारिस और नौशाद अली ने गुलदस्ता और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया।अपने संबोधन में श्री गांधी ने कहा कि समाज में इस तरह के कार्यक्रम सभी को करना चाहिए चाहे ओ किसी भी वर्ग अथवा संप्रदाय सेे क्यों न हो ।क्योंकि इस तरह के कार्यक्रम से समाज में सांप्रदायिक सौहार्द का एक अच्छा संदेस जाता है। वही इस मौके पर हज़ारो की संख्या में लोगो की भीड़ देखने को मिली जो आपसी भाईचारे और एकता की अनुपम दृश्य प्रस्तुत कर रहा थी। मौके पर जुनैद अंसारी, डॉ फिरोज आलम, डॉ गौहर आलम, डॉ मंजूर आलम, डॉ मुमताज अहमद,जिला पार्षद जयकरण महतो आदि उपस्थित थे।




Recent Comments