चौधरी टोला में की गई छापेमारी,शराब बनाने वाली मशीन बरामद
सिमरीबख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती ।
बख्तियारपुर पुलिस ने शनिवार की अहले सुबह नगर पंचायत क्षेत्र के चौधरी टोला में अवैध महुआ शराब बनाने की भट्टी को नष्ट कर कच्ची व चुलाई गई शराब के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया।
थानाध्यक्ष उमाशंकर कामत के निर्देश पर अनि अनिल कुमार,अनि विनोद कुमार,अनि राजेंद्र प्रसाद सिंह ने पुलिस बल के साथ शनिवार की सुबह नगर पंचायत क्षेत्र के चौधरी टोला में संतोष चौधरी व सरयुग चौधरी के घर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को महुआ शराब बनाने वाले उपकरण,पांच लीटर चुलाई गई शराब,पांच लीटर अर्द निर्मित शराब बरामद की गई। वही दो लोग संतोष कुमार व सरयुग चौधरी को शराब बनाने,बिक्री करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।





Recent Comments