सीवान के लाल को झारखंड में मिला-
*”प्रथम देवर्षि नारद पत्रकार सम्मान”* 
🍄विश्व संवाद केंद्र झारखंड की ओर से पहला देवर्षि नारद पत्रकार सम्मान सीवान के लकङी दरगाह निवासी  वासुदेव तिवारी को दिया गया.  यह पुरस्कार शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा व  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक रामदत्त चक्रधर एवं  सांसद बलबीर दत्त ने सयुंक्त रूप से प्रदान किया।.
 श्री तिवारी को पुरस्कार स्वरूप 11 हजार रुपये, स्मृति चिह्न, शॉल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया .
   गौरतलब हो कि सीवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के लकङी दरगाह निवासी वासुदेव तिवारी दैनिक हिन्दुस्तान समाचार पत्र में कार्य करते थे, वे वर्षों पहले सीवान ब्यूरो कार्यलय में भी वरिष्ठ कार्यलय संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके है. हिन्दुस्तान प्रबंधन द्वारा तत्कालीन दक्षिण बिहार के डाल्टेनगंद  स्थानांतरण कर दिए जाने के बाद वे वहीं पर स्थाई रूप बस गए. श्री तिवारी डाल्टेनगंज से ही दैनिक हिन्दुस्तान समाचार पत्र के ब्यूरो प्रभारी के रूप पिछले दिनों सेवानिवृत्त हुए है।अभी भी लकङी दरगाह में उनका परिवार रहता है.
*👉श्रीनारद मीडिया, सीवान द्वारा प्रसारित…*