पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
आज दिनांक- 03.04.2017 को एम. जे. के. कॉलेज, बेतिया द्वारा अपने परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें एम. जे.के. अस्पताल, बेतिया के चिकित्सक डॉ. जितेन्द्र कुमार एवं डॉ. शिल्पी रंजन ने महाविद्यालय के दर्जनों छात्र-छात्राओं एवं कॉलेज कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं उनकी समस्या और बीमारी के अनुसार उन्हें चिकित्सकीय सलाह दी गयी। शिविर में प्रधानाचार्य डॉ. रामप्रताप नीरज, डॉ. ओ. पी. गुप्ता, डॉ. जी.पी. सिंह, डॉ. फैयाज़ अहमद, प्रियंका कुमारी, ज्योति कुमारी, अमित रंजन, रवि कुमार, हाज़रा खातून, पुष्पांजलि कुमारी, शिल्पी कुमारी, स्वीटी कुमारी, दीपक पाण्डेय आदि ने अपना स्वास्थ्य जांच कराया। प्रधानाचार्य डॉ. नीरज ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु उनका स्वस्थ होना अनिवार्य है, इसी उद्देश्य से महाविद्यालय यह आयोजन करता है।