थाना स्तर पर बड़ी अग्निशमन गाड़ी उपलब्ध कराए सरकार: सचिंद्र
थाना स्तर पर बड़ी अग्निशमन गाड़ी उपलब्ध कराए सरकार: सचिंद्र

दैनिक खोज खबर छायाकार अमित के साथ अजीत कुमार सिंह कोटवा (पू.च):-
बिहार विधान सभा के शून्य काल में स्थानीय विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह ने अग्निशमन गाड़ियों की कमी का मुद्दा उठाया। श्री सिंह ने कहा कि राज्य में बढ़ रहे गर्मी से आग लगी की घटनाएं बढ़ती जा रही है।
आग बुझाने के लिए जिला मुख्यालय से जब तक अग्निशमन गाड़ी पहुंचती है तब तक सब जलकर राख हो जाता है। इसलिए थाना स्तर पर बड़ी अग्निशमन गाड़ी की आवश्यकता है। सरकार बिहार के सभी अग्निशमन  रहित थानों में अग्निशमन की बड़ी गाड़ी उपलब्ध कराएं।