प्रतिबंधों की आशंका के बावजूद मिसाइल कार्यक्रम का विकास जारी रखेंगे, जनरल जज़ाएरी
देश विदेश दैनिक खोज खबर
ईरान के सीनियर सैन्य कमांडर ने कहा है कि इ्सलामी गणतंत्र ईरान, अपना मिसाइल कार्यक्रम जारी रखेगा भले ही उसे नये प्रतिबंधों का सामना करना पड़े।
ईरान की सशस्त्र सेना के उप कमांडर ब्रिगेडियर जनरल मसऊदी जज़ाएरी ने शुक्रवार को कहा है कि प्रतिबंध और सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव ईरान के रक्षा व मिसाइल कार्यक्रम में विकास पर कोई प्रभाव नहीं डाल सकते।
उन्होंने कहा कि ईरान का मिसाइल कार्यक्रम से परमाणु समझौते का कोई संबंध नहीं है।
याद रहे ईरान और गुट पांच धन के सदस्य देशों ने 14 जूलाई सन 2015 को एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं जिसे जेसीपीओए के संक्षिप्त नाम से जाना जाता है।
गत जनवरी में इस समझौते के लागू होने के बाद ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों को हटाए जाने की प्रक्रिया आरंभ हो गयी।
ईरान की सशस्त्र सेना के उप कमांडर ब्रिगेडियर जनरल मसऊदी जज़ाएरी ने कहा कि ईरान के मिसाइल कार्यक्रम पर किसी भी प्रकार की बात चीत नहीं की जा सकती और यह वास्तव में इस्लामी गणतंत्र ईरान के लिए रेड लाइन है।
उन्होंने कहा कि पश्चिमी देश विशेष कर अमरीका मिसाइल परीक्षण को बहाना बना कर ईरान पर परमाणु समझौते के उल्लंघन का आरोप लगा रहे हैं और इस प्रकार वह ईरान के खिलाफ नये प्रतिबंध लागू करने का प्रयास कर रहे हैं।
याद रहे ईरान के क्रांति संरक्षक बल आईआरजीसी ने बुधवार को अपनी रक्षा शक्ति को बढ़ाने के लिए कई बैलिस्टिक मिसाइलों का सफल परीक्षण किया जिस पर पश्चिमी देशों और अमरीका ने आपत्ति जतायी है।