नवादा : बेहरहमी से पीट-पीटकर दो की हत्या ,तीन आरोपित गिरफ्तार

रिपोर्ट – सन्नी भगत/नवादा : नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र में दो महादलित की पीट-पीटकर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि पहली घटना कौआकोल थाना क्षेत्र के तरौन गांव के कललियाटांड़ टोला की है। जहां गांव में सुखदेव मांझी की पत्नी चिन्ता देवी (55) क़ो डायन बताकर पीट -पीटकर हत्या कर दी गई है।
वहीं, दूसरी घटना लालपुर गांव की मुसहरी टोला का है, जहां तूफानी मांझी के 35 वर्षीय पुत्र राजेन्द्र मांझी की पिट पिट कर हत्या कर दी गई है और साक्ष्य को छिपाने के उद्देश्य से शव को जमीन में दफन कर दिया गया। हालांकि पुलिस ने दोनों घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है । बहरहाल घटना से गांवों में अफरातफरी मची है ।