सारण :वार्षिक अनुष्ठान को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी
#मुरारी बाबा

गड़खा
रसीदपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर के तृतीय वार्षिक अनुष्ठान को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा मंदिर परिसर से चल कर मोतीराजपुर गंडकी नदी घाट पहुंची। वहां आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जलभरी की गई। श्री श्री 1008 रामनारायणाचार्य जी महाराज और मधुसूदनाचार्य जी श्रद्धालुओं का उत्साहवर्द्धन कर रहे थे। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न देवी-देवताओं के लगाए जा रहे जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया मौके पर बबलू सिंह कृष्णा सिंह मुन्ना सिंह अनिल सिंह मिंटू सिंह शिक़्क़ी सिंह अजित सिंह रविंदर सिंह दीपू सिंह राजकुमार सिंह आदि थे।




Recent Comments