​मधेपुरा :’त्रिदिवसीय श्री श्री 108 विष्णु महायज्ञ का हुआ शुभारंभ
 👉मेला का विधिवत उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र नारायण यादव ने की* 





👈”दैनिक खोज खबर”के लिए मधेपुरा से कुंज बिहारी शास्त्री की रिपोर्ट👉


चौसा प्रखंड अंतर्गत लक्ष्मीनिया टोला में तीन दिवसीय श्री श्री 108 विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ हुआ है।
 इस मौके पर *क्षेत्रीय विधायक सह पूर्व मंत्री बिहार सरकार नरेंद्र नारायण यादव ने मेला का दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर  उद्घाटन किया* ।

इस मौके पर बोलते हुए क्षेत्रीय विधायक सह पूर्व मंत्री नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि *वह धरती धन्य है ,जहां यज्ञ ,सत्संग भजन आदि का आयोजन होते रहता है  भगवान की असीम कृपा होती है ।हम लोग सत्संग, भजन, यज्ञकर्म में भाग लेते हैं* ।
*”बिन सत्संग विवेक न होई”*
 
बिना सत्संग का विवेक नहीं होता। हमें ज्ञान नहीं होती ।
इसलिए समय-समय पर सद्बुद्धि के लिए सत्संग का होना ,यज्ञ का होना जरूरी है ।और वही व्यक्ति सत्संग में अपना योगदान देते हैं जिनका भाग्य अच्छा हो।
 मनुष्य का यह शरीर बड़े भाग्य से मिला है।
 *”बड़े भाग्य  मानुष तन पावा”*
 सौभाग्य मनुष्य को इसलिए मिला है कि वह समाज के हित में अच्छे -अच्छे कार्य को करते चलें। और एक दूसरे की सेवा को प्राथमिकता देकर अपने आचार- विचार में परिवर्तन लाए।श्री यादव ने कहा कि मनुष्य में दो प्रवृत्ति होती है ।कभी सद्बुद्धि की ओर जाती है ,तो कभी कुबुद्धि की ओर ।लेकिन भगवान सदैव सद्बुद्धि वाले व्यक्ति का कल्याण करते हैं।

*पूर्व प्राचार्य नवल किशोर जायसवाल* ने कहा कि मन ,कर्म, वचन एक नहीं होगा तो देश और राष्ट्र का हित नहीं होगा। आध्यात्मिक चिंतन हमें सिखाती है कि हम सभी मन ,कर्म,  वचन से एक हो ।एक दूसरे का भलाई करें।
 *पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष अंबिका प्रसाद गुप्ता* ने कहा कि हम सभी आपस में सद्भावना जगाए। एकजुट हो कर रहे और मानव सेवा के लिए हमेशा आगे बढ़कर काम करें ।आज यह धरती लक्ष्मीनिया टोला धन हो गई है। जहां विष्णु यज्ञ का श्रीगणेश हुआ है ।
*नरेश ठाकुर निराला प्रखंड सचिव जदयू* ने कहा कि यज्ञ से वातावरण ,हृदय और आपसी सद्भाव में शुद्धि होती है ।इसलिए हम सभी एक होकर मेला को सफल बनावे ।
*वरीय पत्रकार सुबोध कुमार सौरभ* ने कहा कि विश्व शांति के लिए समाज में इस तरह का कार्य होते आ रहा है ।हम सभी अपने विवेक के साथ आपसी सद्भाव जगावे और मानव सेवा को प्रश्रय देते हुए जनकल्याण के लिए जो हो सके। उसे करें !
इसी मौके पर *मुखिया  प्रतिनिधि अभिनंदन मंडल* ने कहा कि आलमनगर विधानसभा का यह पिछड़ा क्षेत्र जहां हम लोग एक होकर अपसी सद्भावना के साथ, भाईचारा के साथ रहते हैं ।और गंगा- यमुना तहजीब को मजबूती देते हैं।
 वही *युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष अब्बु सालेह  सिद्दीकी* ने कहा गंगा -यमुना तहजीब को कायम रखते हुए हम लोग मेला से सीख लें और आपसी सद्भाव को बढ़ाकर एक दूसरे से मिलजुल कर रहे हैं ।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः कलश यात्रा के माध्यम से शुरू हुई ।जिस का संचालन प्रमोद प्रियदर्शी ने कर्मकांड के माध्यम से की।
  *थानाध्यक्ष  सुमन कुमार सिंह* ने अपने दल बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती से बनाए रखने की बात कही है ,और साथ में स्थानीयकरण कार्यकर्ताओं से प्रशासन को पूर्ण सहयोग करने की बात कही ।
इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष अरुण चौधरी ,सचिव नागेश्वर दास ,अरविंद बाबा, सुबोध मंडल ,विक्रम चौधरी, पंकज रजक ,बलराम पासवान, राजकिशोर पासवान , चंदेश्वरी साह, राजेंद्र मंडल ,पंचायत समिति प्रतिनिधि मोरसंडा मुकेश कुमार, कुंजबिहारी शास्त्री, हीरालाल मंडल ,अरुण शर्मा ,आदि हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।मंच संचालन प्रोफेसर शिव कुमार यादव ने की।