सी.सी.टी.वी. कैमरा प्रोजेक्ट कार्य शीघ्रता से आगे बढायें- जिला कलक्टर

आज़ाद नेब
भीलवाडा, 7 जून। जिला कलक्टर श्री मुक्तानन्द अग्रवाल ने कहा कि शहर में लगने वाले सी.सी.टी.वी. कैमरा प्रोजेक्ट के कार्यो को शीघ्रता से आगे बढायें। व इसके साथ ही संबंधित प्रोजेक्ट के कार्यो को शीघ्रता से प्रारंभ करे जिला कलक्टर बुधवार को उनके कक्ष में सीसीटीवी कैमरा लगाने संबंधी बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही।
उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट के लिये प्रशासनिक स्तर पर एक कमेटी मोनेटरिंग गाईडेंस आदि के लिये गठित करें व इसके साथ ही मेवाड चेम्बर ट्रस्ट व अन्य सहयोगियों की कमेटी तैयार करें जो कैमरा खरीद, आय व्यय अन्य कार्य के लिये गठित की जायेगी। जिला कलक्टर ने कहा कि कैमरा खरीद में प्रशासन की कोई भूमिका नहीं होगी। प्रशासन इस प्रोजेक्ट के लिये इसका निरीक्षण व निर्देशन का कार्य करेगा। जिला कलक्टर ने कहा कि प्रोजेक्ट के लिये इसका एक सेपरेट अकाउन्ट खुलवाया जाये व इसमें अमाउन्ट डिपोजिट का कार्य प्रारंभ करावें। इसके साथ साथ यूआईटी व नगर परिषद इस प्रोजेक्ट में सहायक की भूमिका अदा करेगी। मेवाड चेम्बर ट्रस्ट के अनिल मानसिंहका ने बताया कि यह प्रोजेक्ट लगभग डेढ करोड रु. का होगा। भीलवाडा शहर में लगभग 100 लोकेशन में 250 से 300 कैमरे लगवाये जायेंगे। ये कैमरे तीन प्रकार के होंगे जिनमें अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में हाई क्वालिटी के कैमरे एवं सामान्य क्षेत्रों में सामान्य कैमरे लगाये जायेंगे। इनमें 50 प्रतिशत कैमरे सोलर पावर से संचालित होने वाले कैमरे होंगें। इनकी 5 वर्ष तक की गारन्टी भी होगी। व इनका क्रियान्वयन का कार्य समय 10 वर्ष तक का होगा। उन्होंने बताया कि कन्ट्रोल रुम दो प्रकार का होगा जिसमें एक रुम निगरानी के लिये व अन्य रुम कैमरों की देखरेख के लिये होगा।
बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि इसका कन्ट्रोल रुम जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में होगा व इसके लिये मैन पावर भी उपलब्ध करवाया जायेगा। बैठक में प्रोजेक्ट के लिये अन्य विषयों पर भी सुरक्षा की दृष्टि से चर्चा की गई। बैठक में यूआईटी अध्यक्ष श्री गोपाल खण्डेलवाल, नगर परिषद सभापति श्रीमती ललिता समदानी ने कहा कि दोनों निकायों के स्तर पर जो भी अपेक्षित सहयोग होगा इसके लिये पूर्ण सहयोग दिया जायेगा।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) श्री आनन्दी लाल वैष्णव, नगर परिषद के रविन्द्र सिंह, यूआईटी सचिव श्री आशीष शर्मा, मेवाड चेम्बर ट्रस्ट के अनिल मानसिंहका, स्पिनिंग एण्ड विविंग मिल्स के प्रतिनिधि व संजय पेडीवाल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।




Recent Comments