
महिलाओ को झांसा दे आभूषण लूटने बाले अंतरराज्जीय गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार
——
राकेश सिंह फौजदार की रिपोर्ट
—–
भरतपुर 29 मई
राजस्थान में भरतपुर की डीग थाना पुलिस ने झांसा दे नशीला पदार्थ खिला हथियारों का भय दिखा महिलाओ से उनके आभूषण छीन कर ले जाने बाले अंतरराज्जीय गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार टाँक ने बताया कि 17 मई को डीग के बस अड्डे पर तीन महिलाओं को बहला फुसला कर प्रसाद के रूप मे केला खिला महलो के पास बाग मे ले जाकर कट्टे का भय दिखा कर उनके पहने सोने के जेवरात छीन कर ले जाने का मामला उदयराम जाट निवासी कठैरा ने दर्ज कराया था। टाँक ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मुकेश तेली निवासी एटा को बापर्दा गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि पूछताछ में इस गैंग द्वारा आगरा, कोसी, राया, मथुरा व डीग मे वारदात करना भी स्वीकार किया गया है।




Recent Comments