जहाजपुर:दिव्यांग बोर्ड आयुक्त पुरोहित का भाजपाईयों ने किया स्वागत
आज़ाद नेब
जहाजपुर 13 जून। विषेश दिव्यांग योग्यजन आयुक्त ( दर्जा राज्य मंत्री) धन्नाराम पुरोहित का जहाजपुर पहुचने पर चांवड़िया चौराहे पर भाजपाईयों ने स्वागत किया। पुरोहित काछोला मे नवजीवन विकलांग सेवा समिति की ओर से आयोजित जिला स्तरीय दिव्यांग सहायता शिविर मे भाग लेने जा रहे थे।
पुरोहित ने कहा की सरकार निसंक्तजनों,विकलांगों के लिए कई योजना चला रखी है जिसका जन जन तक पहुंचाने के लिये जल्द ही जहाजपुर मे भी शिविर लगाया जायेगा।
इस कार्यक्रम मे प्रधान शिवाजी राम मीणा,नगर पालिका चेयरमैन नरेश मीणा,मनोनित पार्षद दिनेश पत्रिया,नजीर मोहम्मद,दीपक सिंह चौहान,महेन्द्र खटीक,पार्षद अरविन्द भुवालिया,राजीव काटियां, कैलाश टेपण,बजरंग दल अध्यक्ष विजय बारेठ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।




Recent Comments