
साहेबगंज में ना आमसभा ना ग्रामसभा, पैसे लेकर बनाया जा रहा है राशन कार्ड
झारखंड से रितुराज की रिपोर्ट :-साहिबगंज जिले के राजमहल प्रखंड में स्थित खुटहरी पंचायत के पिपरजोरिया गांव में इन दिनों वहां की मुखिया मुन्नी देवी,राशन डीलर पार्वती स्वयं सहायता समूह एवं आपूर्ति विभाग के कर्मचारी की मिलीभगत से 149 लाभार्थी का डिटेल्स बनाकर इन दिनों राशन कार्ड बनाने का मामला सामने नजर आया है और इसके एवज में ग्रामीणों से 100₹ लेने की भी बात सामने आई है 100 ₹ नही देने पर रासन कार्ड की सूची से उक्त लाभुक का नाम काट दिया जा रहा है ।
उधर जब इस मामले को लेकर जासूसी विधान टाइम्स न्यूज के झारखंड प्रदेश ब्यूरोचीफ रितुराज ने मुखिया से संपर्क किया तो उनसे संपर्क नही हो पाया लेकिन पंचायत सचिव बोनीफॉस बास्की ने बताया कि ऐसा कोई आदेश नही आया है कि पैसे लेकर रासन कार्ड बनाया जाये, परंतु पंचायत सचिव भी संदेह के घेरे में उस वक़्त आ गए जब उनसे पूछा गया कि रासन कार्ड बनवाने के लिए आमसभा कब हुई थी तो जवाब मिला याद नही है कब हुआ था आमसभा। उन्होंने ये भी कहा कि मेरे पास लोग केवल रासन कार्ड में नाम जोड़वाने आते है किसी का नाम कटवाने क्यो नही आते? उक्त बातो से ये पता चलता है कि कहीं न कहीं पंचायत सचिव भी पैसे उगाही में शामिल है क्योंकि खुटहरी पंचायत के अधिकतर लोग जो रासन कार्ड का लाभ ले रहे है उन्हें सरकारी नियमानुसार लाभ नही मिलना चाहिए।
इस मामले पर राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी चिंटू दोराई बुरु ने आपूर्ति पदाधिकारी से संपर्क करने को कहा। जब आपूर्ति पदाधिकारी अमित मिश्रा से बात की तो उन्होंने प्रेस को बताया कि किसी भी हालत में मुखिया या अन्य जनप्रतिनिधि की अनुसंशा पर नया राशन कार्ड विभाग द्वारा जारी नही किया जाएगा सिर्फ उन्हीं लोगों का नाम जुटेगा या हटेगा जिनके आवेदन पर उस क्षेत्र के एमओ या प्रखंड विकास पदाधिकारी का हस्ताक्षर किया हुआ होगा। वही पैसे की उगाही मामले को लेकर उन्होंने प्रेस को बताया कि अपने उच्च पदाधिकारी को मामले से अवगत करा दिए है, अगर ऐसा कोई मामला मेरे संज्ञान में आता है तो वैसे विचौलियों को अविलंब चिन्हित करते हुए उनके ऊपर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।




Recent Comments