सीवान :निर्माण होने के बावजूद भी बदहाल है जामो छठ घाट

दैनिक खोज खबर डेस्क 
गोरियाकोठी
प्रखंड के जामो पोखरा छठ घाट अब भी बदहाली की हालत से गुजर रहा है। पिछले कई अरसे से ये छठ घाट काफी ज्यादा जर्जर और खतरनाक हो चूका है। हर साल छठ पूजा के दिन जामो और आस पास के लगभग हज़ारो व्रती इसी छठ घाट पर अपनी जान जोखिम में डाल कर पूजा करती है। हर साल छठ पूजा के पहले स्थानीय जनपत्नीधि और ब्यवसाई और ग्रामीणों के सहयोग से छठ घाट पर मिट्टि की भराई साफ सफाई और घाट जाने वाली सभी सड़को की सफाई सड़को के किनारे लाइट की व्यवस्था स्थानीय स्तर पर तो होता है जिससे व्रती को कुछ सुबिधा होता है।लेकिन घाट पर सीढ़ी का निर्माण नहीं होने से व्रती को काफी परेसानी होती है। सीढ़ी का निर्माण नहीं होने से कई बार व्रती छठ पूजा के अर्ग देने के दौरान दुर्घटना का शिकार हो चुकी है। पिछले साल इस घाट की बदहाली की खबर समाचार पत्रो में प्रमुखता से निकली थी जिसके बाद प्रशासन और अंचल अधिकारी ने छठ घाट पहुच कर कुछ हद तक सुबिधा उपलब्ध् किये और स्थानीय मुखिया को निर्देश भी दिए की साफ़ सफाई के लिए। और छठ पूजा के दिन खतनाक पोखरे के अंदर बांस से घेराबन्दी तथा नाव और किसी अनहोनी से निपटने के लिए पोखरे के अंदर पूजा के दौरान तैराकी दल की टीम उपलब्ध् कराया गया था। जिससे व्रती को थोडा बहुत सुबिधा हुआ। और स्थानीय लोग और व्रती का कहना था की घाट पर सीढ़ी का निर्माण हो जाये तो सभी समस्या दूर हो जायेगा। 

गौतलब है की छठ बाद स्थानीय लोगो ने घाट निर्माण के लिए क्षेत्रीय जनपत्नीधि को आवेदन दिया गया। जिसके बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पाण्डेय ने अपने मद से कुछ राशि का आवटन किये जिससे छठ घाट निर्माण हो सके। बिगत 6 माह पूर्व छठ घाट का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया जिससे लोगो में ख़ुशी की लहर दौड़ गई।लेकिन इतनी बड़ी छठ पूजा के दिन भीड़ लगने वाली और इतनी बड़ी पोखरे के घाट पर सीढ़ी बनाने की राशि का जो आवण्टन हुआ था वो बहुत ही कम था। फिर क्या लगभग 200 फिट लंबी घाट पर सिर्फ 25 फिट लंबी घाट का निर्माण ही चालू हुआ। और वो भी घटिया निर्माण होने लगा।जिससे स्थानीय लोगो ने नाराजगी जताई थी। और फिर थोडा निर्माण कार्य में सुधार लाकर मात्र 25 फिट ही सीढ़ी का निर्माण हो पाया है।इस छठ घाट पर छठ पूजा के दिन व्रती से लेकर बिजुर्ग बच्चे बच्चियां महिलाये एव ग्रामीण लोगो की लगभग दस हज़ार से ज्यादा भीड़ लगती है। यहाँ के स्थानीय व्यवसाई वर्ग और ग्रामीणों की मांग है की छठ घाट बाकि बच्चे घाट के किनारे सीढ़ी बनाने का निर्माण कार्य शुरू किया जाए। जिससे व्रती को कोई परेशानी न हो।
न्यूज़ इनपुट -जामो बाजार से मनेजर कुमार गुप्ता