
थानाध्यक्ष के साथ सरपंच संघ ने किया बैठक,छोटे -छोटे मामलो का ग्राम कचहरी में ही होगा निष्पादन
#धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण):
प्रखण्ड के माधोपुर गाँव में सरपंच संघ ने तरैया थानाध्यक्ष के साथ शुक्रवार को बैठक किया।जिसमें यह निर्णय लिया गया कि छोटे-छोटे विवादों का निष्पादन अब ग्राम कचहरी में ही होगा।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि ग्राम कचहरी को 40 आईपीसी की धाराओं के विवाद का निपटारा ग्राम कचहरी को करने का अधिकार है।अगर सभी पंचायतों में ग्राम कचहरी नियमित और सुवस्थित चले तो छोटे-छोटे विवादों का निष्पादन ग्राम कचहरी में ही हो जायेगा।इस पहल से थाने पर पड़ने वाले अनावश्यक बोझ भी कम होंगे।सरपंच संघ ने थानाध्यक्ष को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।फिर पुलिस-पब्लिक आपसी समन्वय और सड़क सुरक्षा विषय पर भी चर्चा हुआ।बैठक की अध्यक्षता सरपंच संघ के अध्यक्ष नितेश सिंह व थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने किया।उक्त मौके पर सरपंच संघ के प्रवक्ता रोहित कुमार राय उर्फ बिट्टू राय, सरपंच प्रतिनिधि उपेन्द्र सिंह,शत्रुघ्न सिंह,उमेश सिंह,सुनील कुमार तिवारी,टुनटुन प्रसाद,उमेश सिंह,मोहन भगत,विगन राय,प्रेमचंद शर्मा,विक्कू सिंह,ललन राम व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments