
•मोतिहारी:विकास के बाधक है लक्ष्मीपुर पंचायत के कुछ लोग
•तथाकथीत नेताओं के बहकाने में जान देंने को तैयार, जमीन नहीं, अपनी जमीन के लिए होगा अनशन
मोतिहारी प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पंचायत में शनिवार को ग्रामीणों ने महा पंचायत का आयोजन किया। जिसमें भु-स्वामियों ने पाईप लाईन द्वारा नेपाल को पेट्रोलियम पदार्थ की आपूíत के लिए बगैर मुआवजा दिए खेतों में खुदाई करने का विरोध जताया। इस महापंचायत में नोनेयाडीह, श्रीरामपुर, लौकाहा, महदेवा, अहिरवाटोला, खेखरिया, लक्ष्मीपुर, आदि गांवों के ग्रामीणों ने भाग लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर जमीन बचाने के लिए जमीन बचाओं संघर्ष समिति का गठन किया गया। अध्यक्ष सतीश गिरी, उपाध्यक्ष नायाब आलम, सचिव आरएस राय, उप सचिव महेन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष मुन्ना आलम, कार्यकारिणी देवनारायण महतो, राजूकुमार प्रसाद, रूपेश कुमार, मदन प्रसाद, ध्रुव प्रसाद, मदन पटेल, दारोगा साह, रामेश्वर यादव, अनिल यादव, नंदू साह आदि को चुनाव किया गया। बैठक में आंदोलन का रूप रेखा तैयार किया गया।
जिसमें इसकी सूचना प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, भारत सरकार के पेट्रोलिय मंत्रालय, इंडियन आयल के अधिकारियों को पत्र देकर अवगत कराने का निर्णय लिया गया। दूसरे चरण में जान देंगे, जमीन नहीं का नारा लगा अनशन पर बैठने की बात कही गई। साथ ही सरकार का सुझाव दिया कि टू-लेन सड़क के किनारे पाइप लाइन बिछाकर नेपाल तेज भेजा जाए। इसके अलावा सरकार को मुआवजा राशि किसान को नहीं देना पड़ेगा। भू-स्वामियों ने चेतावनी दिया कि सरकार इसका समाधान नहीं करती है तो आंदोलन होगा।




Recent Comments