खादी ग्रामोद्योग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का पूर्व ब्लाक प्रमुख ने किया उद्घाटन
वागीश कुमार
सुल्तानपुर 18 अप्रैल।  लंभुआ कस्बे के मेलावाली बाग में लगी खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का पूर्व विधायक अनिल पांडेय,संतोष पांडेय की माता व पूर्व ब्लाक प्रमुख लंभुआ सुमित्रा पांडेय ने फीता काटकर किया उद्घाटन किया, उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी से गांव के लोगों को खादी का सामान आसानी से उपलब्ध हो जायेगा , उद्घाटन के मौके पर समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के जिलाध्यक्ष परमात्मा यादव, दयाशंकर पांडेय, अतेंन्द्र जायसवाल, देवेंद्र शर्मा, बबलू तिवारी, राजेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।