*नालन्दा:बाराखुर्द पंचायत को मंत्री ने किया ओडीएफ घोषित*
👈रवि रंजन सिंह”दैनिक खोज खबर”बिहारशरीफ (नालंदा)👉
लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत शनिवार की शाम नूरसराय के हॉर्टिकल्चर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित कर प्रखंड के बाराखुर्द पंचायत को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार द्वारा खुले में शौचमुक्त घोषित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, प्राचार्य डॉ. पीके सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंत्री श्री कुमार ने बाराखुर्द पंचायत के मुखिया शोभा देवी सहित प्रखंड प्रमुख रेखा देवी, पंसस, वार्ड सदस्य के अलावे प्रखंड स्तरीय कर्मी व बाराखुर्द के 5 ग्रामीनों को प्रास्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री श्री कुमार ने कहा कि हमें मर्यादापूर्वक शौच निपटाने की सही सोच के साथ हर घर में शौचालय होना चाहिए। बाराखुर्द पंचायत को आज खुले में शौचमुक्त घोषित किया गया है। उपस्थित सभी पंचायत के जनप्रतिनिधियों को हर घर में शौचालय के लिए जागरूक करने की बात भी मंत्री श्री कुमार ने कहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सभी विभागों में विकास हो रही है। वहीं सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि नूरसराय प्रखंड को खुले से शौचमुक्त बनाने के लिए लोगों को जबावदेही लेने के साथ जिम्मेदारी भी निभानी होगी। इस मौके पर डीआरडी के निदेशक संतोष कुमार श्रीवास्तव, वरीय उप समाहतर्ता संजय कुमार, बीडीओ रंजीत कुमार, सीओ उदय प्रसाद, एमओ मुकेश कुमार, डॉ सुनील दत, पप्पु कुमार धीरज, अनील महतो, कल्लु मुखिया, रंधीर यादव, अमरेंद्र कुमार, अविनाश कुमार निराला, सुनील कुमार, अनु सिंह, बबलू कुमार, राजकुमार प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments