गौरक्षा के नाम पर हिंसा करने संगठन हो प्रतिबंधित ः पाॅपुलर फ्रंट
आज़ाद नेब
भीलवाड़ा 18 अप्रैल। बहरोड़ मे हुई 4 अप्रैल को हुई घटना को लेकर पाॅपुलर फ्रंट आॅफ इण्डिया की जहाजपुर ईकाई ने राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी करतार सिंह को ज्ञापन दिया।  
         ज्ञापन मे बताया अलवर मे हुए घटनाक्रम के जिम्मेदार लोगों को आंतकी करार देकर फांसी की सजा दी जाये। ऐसे गौरक्षा की आड मे नरभक्षकों के संगठन रोक लगाई जाये। मृतक पहलु खां के परिजनों को एक करोड़ व प्रत्येक घायलों को दस दस लाख रूपये का मुआवजा दिया जाये।
       ज्ञापन देने वालों मे कन्वीनर शकील टांक,मोहम्मद शेर पठान,नासीर असरफी,सद्दाम पठान, उस्मान मोहम्मद,एजाज तंवर,सलीम सेम खान,मुबारिक तंवर,इसरार अहमद,सत्तार पठान,रियासत मलिक,जाकिर भाई,शाहरूख टांक,रफीक नेब,रईस पुंवार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।