
सीवान [27 अक्टूबर ] सीवान के लकड़ी नवीगंज प्रखंड के खवासपुर गांव में पिछले दिनों हुए आगलगी की घटना से प्रभावित अग्नि पीड़ित परिवारों के सहायता के लिए सीवान रेड क्रॉस सोसाइटी ने पहल करते हुए शनिवार को राहत सामग्री की एक खेप खवासपुर गांव भेजा ।
गौरतलब हो कि आग लगने की इस घटना में 17 परिवार प्रभावित हुए हैं और ये लोग खुले आसमान के नीचे गुजर बसर कर रहें है । इन परिवारों के सहायता के लिए सीवान की जिलाधिकारी सूश्री रंजीता ने सीवान रेड क्रॉस सोसाइटी से अपील किया था ।
रेड क्रॉस सीवान के सचिव रत्नेश सिंह ने बताया कि खवासपुर गांव के अग्नि पीड़ित परिवारों के सहायता के लिए 34 साड़ी, 17 बाल्टी ,17 मग ,17 ओढ़ने वाली चादर तथा 17 बर्तन सेट शनिवार को भेजा गया। सचिव ने बताया कि रेड क्रॉस ऐसी किसी भी आपदा की स्थिति में आम जनता के सहयोग के लिए तत्पर रहता है। इस मौके पर रेड क्रॉस सीवान के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, प्रबंध समिति सदस्य राजीव रंजन राजू सहित दर्जनों सामाजिक कार्यकर्त्ता उपस्थित थें ।
{ ✍परमार डाॅट काॅम ☎07004125180}




Recent Comments