सीवान  [27 अक्टूबर ] सीवान की प्रसिद्ध अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान दाउद मेमोरियल  बालिका उच्च विद्यालय में शनिवार को रूरल इलेक्ट्रिक कॉर्पोरेशन के सहयोग से नारी फाउंडेशन ने एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर के विद्यालय की सैकड़ों छात्राओं को साफ-सफाई व स्वास्थ्य, विशेषकर महिलाओं के  मासिक धर्म के समय होने वाली समस्याओं के संबंध में जागरूक किया । 
इस मौके पर सभी छात्राओं के बीच सैनेटरी नेपकिन व  मासिक धर्म से जुड़े समस्या के समाधान की पुस्तिका का वितरण किया। इस अवसर पर सीवान की प्रसिद्ध महिला रोग विशेषज्ञ  डाक्टर अर्चना सिंह ने छात्राओं और शिक्षिकाओं को  माहवारी से संबंधित होने वाली समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी और इस दौरान होने वाली समस्याओं का समाधान भी बताया।
 छात्राओं ने भी घंटो तक आपनी समस्याओं पर सवाल  करती रही। कार्यक्रम में नारी फाउंडेशन के अध्यक्ष मनीष कुमार सिन्हा ने कहा की पिछले कई दिनों से हमलोग  प्रतिदिन कई स्कूलों में ऐसे कार्यक्रम करते आ रहे । उन्होंने कहा कि  नारी फाउंडेशन   लक्ष्य है कि स्कूल की सभी बच्चियों के साथ साथ  गांव- गांव घर -घर  तक पहुंचा कर महिलाओं को मासिक धर्म और  इसके दौरान स्वछता के प्रति जागरूक किया जाए ।
इस मौके पर फाउंडेशन की सदस्या  रेणु पांडेय , शोभा  पांडेय, विद्यालय के सचिव मोहम्मद अनवर, फाउंडेशन के उपाध्यक्ष अजय पांडेय , सीवान रेड क्रॉस के सचिव रत्नेश कुमार सिंह ,  प्रबंध समिति के सदस्य राजीव रंजन राजू,इवेंट मैनेजर आशुतोष कुमार सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थें।
{✍परमार डाॅट काॅम☎07004126180}