कोटवा:सेविकाओं ने मशाल जुलूस निकाला, प्रखंड विकास पदाधिकारी का किया घेराव 

कोटवा:सेविकाओं ने मशाल जुलूस निकाला, प्रखंड विकास पदाधिकारी का किया घेराव 

दैनिक खोज खबर छायाकार अमित के साथ अजीत कुमार सिंह कोटवा (पू.च):-मंगलवार को अपने विभिन्न मांगों के समर्थन में आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका संघ ने मशाल जुलूस निकाला। मशाल जुलूस देवी मंदिर प्रांगण से शुरू होकर दुर्गा चौक होते हुए प्रखंड कार्यालय पर पहुंचकर प्रखंड विकास पदाधिकारी का घेराव किया।

मशाल जुलूस का नेतृत्व संघ के जिला उपाध्यक्ष सह प्रखंड अध्यक्ष प्रियंबदा कुवर ने किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद सज्जाद ने सेविका-सहायिकाओ की बात को जिला कार्यालय तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

मौके पर मुन्नी देवी, शशिबाला सिंह, यशोदा कुमारी, सुनीता कुमारी , गीता देवी , ममता कुमारी, पूनम गिरी, अर्चना कुमारी सहित सैकड़ों की संख्या में सेविका-सहायिका मौजूद थी।