
पूर्व डिप्टी सीएम के निर्वाचन क्षेत्र राघोपुर में राजद कार्यकर्ताओं ने बिहारबंदी को लेकर किया रोड जाम
ロ लकड़ी की गुल्ले पर चल रही सरकार-धीरज सिंह
बिदूपुर(वैशाली): महागठबंधन के आह्वाहन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र प्रसाद कुशवाहा पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजश्वी यादव के निर्वाचन क्षेत्र के बिदूपुर बाजार गांधी चौक के निकट हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग को जाम किया।बन्द समर्थको ने राज्य एवम केन्द्र सरकार के विरुद्ध नारे लगाए।लगभग ढाई तीन घण्टे तक बन्द समर्थकों ने मुख्य मार्ग को जाम किया,जिसके कारण आवागमन बाधित रही।बन्द करने वालो में राजद कार्यकर्ता,रालोसपा कार्यकर्ता,कांग्रेस,अखिल भारतीय किसान महासभा आदि के कार्यकर्ता गण शामिल थे।बन्द समर्थकों में राजद प्रखण्ड अध्यक्ष राज किशोर यादव,उपाध्यक्ष धीरज कुमार,युवा राजद के जिला उपाध्यक्ष अजय यादव,व्यापार मंडल के प्रखण्ड अध्यक्ष चन्द्रभूषण उर्फ टुन्नीलाल,अशोक कुमार सिंह,किसान सेल के जिला अध्यक्ष राकेश रमण चौबे,चन्दन कुमार,विजय कुमार,अमित कुमार,सुकेश कुमार,शिवशंकर भगत, आदि कार्यकर्ता गण आदि सक्रिय देखे गए।हालांकि बन्द का असर मिला जुला देखा गया।ढाई तीन घण्टे के बाद बन्द समर्थक जाम स्थल से हट गए।इसके बाद कारोबारी भी दुकान खोल कर कारोबार करते दिखे।वही प्रखण्ड के चकसिकन्दर,चकौसन,माइल,रजासन,कंचनपुर, पानापुर धर्मपुर,चेचर,नावानगर,मायाराम हाट,आदि जगहों पर दुकान खुले दिखे।बिदूपुर बाजार में स्थिति समान्य दिखे।बन्द समर्थक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवम उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी मुर्दाबाद,गद्दी चोर गद्दी छोड़ आदि नारे लगा रहे थे।बन्द के कारण कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई।परन्तु सभी जगहों पर स्थिति सामान्य बनी रही। इस दरम्यान मीडियाकर्मियों से वार्तालाप के दौरान प्रखंड उपाध्यक्ष धीरज सिंह ने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं ने बिहार बंद का एलान किया हैं उन्हेंने कहा कि बिहार सरकार जल्द से जल्द दोषी पुलिकर्मियों को बर्खास्त कर सजा दिलवाने की बात कही है श्री धीरज सिंह ने बताया कि कल जो रेल हादसा हुई हैं घटना की मेन बिंदु है कि पटरी के नीचे लकड़ी का गुल्ले दिया हुआ जो ठपचा होकर निकल गया था इसी वजह बड़ी रेल हादसा हुआ हैं उन्होंने कहा कि कल रेलवे विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई हैं।




Recent Comments