अरब देश संयुक्त रूप से ख़रीदेंगे मिसाइल रक्षा प्रणाली

देश विदेश दैनिक खोज खबर

फ़ार्स खाड़ी के अरब देशों ने संयुक्त रूप से मिसाइल रक्षा प्रणाली ख़रीदने का फ़ैसला किया है।
मंगलवार को प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, फ़ार्स खाड़ी के अरब देशों के अधिकारियों ने इस मिसाइल रक्षा प्रणाली का नाम एकता रक्षा प्रणाली रखा है।
सूत्रों का कहना है कि फ़ार्स खाड़ी के देशों के बीच इस रक्षा प्रणाली को ख़रीदने के लिए वार्ता अपने अंतिम चरण में है।
रिपोर्ट के मुताबिक़, यह मिसाइल रक्षा प्रणाली फ़ार्स खाड़ी के दक्षिणी इलाक़े के समस्त अरब देशों की रक्षा के लिए तैनात की जाएगी।
हालांकि अरब देशों ने अभी तक उस देश का नाम ज़ाहिर नहीं किया है, जिससे वह यह रक्षा प्रणाली ख़रीदेंगे।
सूत्रों का कहना है कि फ़ार्स खाड़ी के देशों और अमरीका के बीच, मिसाइल रक्षा प्रणाली के सौदे के बारे में बातचीत चल रही है।