मझौलिया:- रमपुरवा महनवा के सरपंच हारून अंसारी को झूठा केस मे फ़साने को लेकर ग्रामीणों  ने किया प्रदर्शन
दैनिक खोज खबर संवाददाता मझौलिया से नेयाज आलम शाई की रिपोर्ट:- मंगलवार को स्थानीय पंचायत भवन स्थित लगभग एक सौ से अधिक ग्रामिणों ने प्रदर्श नारे बाजी की|बता दे की रमपुरवा महनवा पंचायत के महनवा में सरपंच हारून अंसारी पर बढ़इया टोला के अच्छेलाल के द्वारा झुटा मुकदमा को लेकर उग्र हुए ग्रामीण|ग्रामीणों ने कहा की हम सब जनता इनके कार्यकलाप से सहमत है तथा इनके पंचयती से भी हम लोग काफी खुश है|लेकिन मझौलिया थानाध्यक्ष के द्वारा घटना स्थल पर बिना जांच के ही fir कर दिया गया है जो बिल्कुल निराधार है|इस प्रदर्शनकारियों में जंगबहादुर पटेल,जाकिर अंसारी,वकील राम,मनोज भगत,गुलाब शहनी,राज पटेल,ठग यादव,नाजिर मियाँ,सुनील भगत,बली पटेल,इंद्रजीत,श्री राम ठाकुर,अनिल कुमार,रामजनत पासवान,आदि सैकडों ग्रामीण मौजूद रहे|