सारण : छपरा में पुलिस के खिलाफ महिलायें आक्रोशित होकर कर दी घंटो सड़क जाम, बलपूर्वक हटायी गयी जाम
#न्यूज़ इनपुट -मनोरंजन पाठक

छपरा
स्थानीय शहर के आर्य नगर मुहल्ले में उस समय अफरा तफरी मच गई , जब एक ही परिवार के कुछ महिलाओं ने पुलिस पर कारवाई नहीं करने का आरोप लगाकर सड़क जाम कर दी । बताया जाता है कि श्यामबाबू प्रसाद और गोरख प्रसाद के बीच जमीनी विवाद था । जिसमें थाना द्वारा कार्यवाही नही होने पर महिलाओ ने सड़क पर जमकर हंगामा किया और सड़क जाम कर दी । जिससे से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।जाम से हलाकान की खबर से मौके पर पहुची पुलिस को निबटने के लिए काफी जदोजहाद करनी पड़ी । फिर हार थक पुलिस ने बल प्रयोग किया।


मामला नगर थाना क्षेत्र के आर्य नगर की है । जहां जमीनी विवाद में मारपीट में मारपीट कर घर से भगाए जाने के बाद न्याय के लिए पहुची । नगर थाना जहां पुलिस ने नही किया प्राथमिकी दर्ज , तो बीच सड़क पर ही सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ शुरू कर दी थी नारेबाजी ।




Recent Comments