पानापुर में छात्र-छात्राओं ने किया मानव श्रृंखला का पूर्वाभ्यासपानापुर (सारण)गुरूवार को थानाक्षेत्र के बेलौर में आर एम पब्लिक स्कूल, बेलौर के संचालक बलदेव राय के नेतृत्व में माॅक मानव श्रृंखला बनाई गई।जिसमें विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिका एवं छात्र छात्राओं ने भाग लिया।संचालक श्री बालदेव राय ने कहा कि 19जनवरी को जल जीवन और हरियाली, दहेज प्रथा तथा नशामुक्ति जैसे कुप्रथाओं को मिटाने के लिए आम लोगों को जागरूक करने हेतु मानव श्रृंखला बनाई जाएगी,जो पुरे दुनिया में अद्वितीय होगी।इससे पूर्व भी मानव श्रृंखला बनी थी जो “गिनीज़ बुक “दर्ज है।ये मानव श्रृंखला प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा एवं पर्यावरण संतुलन के लिए बनाये रखने के उद्देश्य से बनाया जा रहा है जो एक एक व्यक्ति के लिए बहुत हीं महत्वपूर्ण है।