सारण : नीतीश की नीतियों और योजनाओं को आम जन तक पहुंचाये जदयू कार्यकर्ता -प्रशिक्षण बैठक में बोले जद(यू) जिलाध्यक्ष 
मढौरा (सारण)
स्थानीय गढ़देवी मंदिर के परिसर में स्थित विवाह भवन में कार्यकार्ताओं की प्रशिक्षण बैठक संम्पन हुई । मंगलवार को बैठक में जद यू के जिलाध्यक्ष अल्ताब आलम राजू ने कहा की सरकार की नीतियों को आम जन तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता का कर्तव्य बनता है । सभी अपने को नीतीश कुमार समझ पार्टी के मजबूती के लिये कार्य करें । शराबबंदी , बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसे सामाजिक बुराईयां समाज में रहने पर विकास बाथित हो रहा है । इसलिए इसके उन्मुलन में नीतीश सरकार ने ठोस कदम उठाया है । हम सभी कार्यकर्ताओं का फर्ज बनता है की इनके क्रियान्वयन में सहयोग करें । गांव गांव में जाकर सरकार की नीतियों को लागू कराने के लिये जागरुकता की जरूरत है । जिलाध्यक्ष श्री आलम ने ये भी कहां कि 
कब्रिस्तान की घेराबन्दी हो रही है वही समसान घाट की भी घेराबन्दी हो रही है । सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजना की जानकरी देते हुऐ कहा की मुख्यमंत्री साइकल योजना मुख्यमंत्री पोसक योजना मैट्रिक इंटर में प्रथम श्रेणी से उट्रीन छात्र छात्राओ को मुख्यमंत्री प्रोत्साहन राशि इत्यादि के योजना की जानकारी दी ।श्री आलम ने कहा की मुख्यमंत्री नितीश कुमार सभी समाज को लेकर चलते सरकार की योजना का लाभ किसी एक जाती विशेष को नही मिलता है।  योजना का लाभ सभी समाज को मिलता है नितीश कुमार ने समाज के निचले स्तर तक योजना का लाभ पहुँचाने का काम किया है कार्यकर्ता सम्मेलन का अध्यक्ष्ता  बलिराम सिंह उर्फ़ गामा सिंह ने किया  मकेर प्रखण्ड जद यू के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया जिला महासचिव नवलकिशोर कुशवाहा ,मुखिया अरुण सिंह ,शोभनाथ सिंह, उपेन्द्र कुमार ,बलिराम सिंह, वजैर अहमद  सहित दर्ज़नों अन्य थे ।