अज़ान का अदब किया मोदी जी ने
नई दिल्ली । देश में इस वक़्त सोनू निगम की चर्चा मुफ़्त में उसका प्रचार प्रसार हो रहा है,निगम की शायद यह प्लानिंग भी रही हो,इसलिए उसने ऐसे मज़हबी मुद्दे को छेड़ने की ज़ुर्रत की है चूँकि इस वक़्त निगम के पास कोई काम धंधा है नही वे काम की जुस्तजू में थे और “अज़ान से खलल”का मुद्दा उठा कर वे अपना फ्री में प्रचार प्रसार करना चाहते है! अज़ान का अदब आज से नही कई सदियोँ से चला आ रहा है और अज़ान के अनगिनत फ़ायदे दुनिया ने उठाए है और निरन्तर लेते चले आ रहे है !हमारे देश के प्रधानमन्त्री मोहतरम आली जनाब नरेंद्र मोदी जी पश्चिम बंगाल की एक आम सभा को सम्बोधित कर रहे थे, सभा स्थल के समीप ही “मस्जिद” थी जहाँ से अज़ान की सदा बलन्द होने पर आपने अज़ान के पुरे होने तक अपने उद्बोधन को रोके रक्खा और देश और दुनिया को एक “सन्देश”दिया की सरज़मी-हिंदुस्तान आज भी “अनेकता से एकता”के धागे में है और इस धागे को कोई नही तोड़ पायेगा ! कुछ शरारती तत्वों ने हमेशा अपना “नंगा”नाच कर पवित्र धरती को खून से लाल करने की असफ़ल कोशिशे की जिसमे निराशा ही उन्हें मिली है ! ये धरती गंगा जमनी तेहज़ीब ही नही सूफियों-महात्माओ की धरती है जिसमे उनकी इबादतों और रियाज़तो का खून पसीना बहाया और इस सरज़मी को-पवित्र और पाक बनाया है !




Recent Comments