दैनिक खोज खबर मुंगेर प्रमंडल ब्योरो प्रमुख आशीष भूषण दत्त झा
बरौनी/बेगूसराय: सहायक थाना चकिया के रूपनगर गांव में शनिवार की सुबह गुप्ता बांध के पास बोरा में बंद महिला का शव देखते ही सनसनी फैल गई. लोग ने घटना की सूचना चकिया थाना पुलिस को दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह रूपनगर गांव के गुप्ता बांध के नीचे लावारिस हालात में एक प्लास्टिक के बोरा में बंद शव होने की सूचना जब स्थानीय लोगों ने सहायक थाना चकिया पुलिस को दी तो घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष राजरतन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने जब बोरा को खुलवाया तो उसमें अर्ध जली हुई करीब 30 वर्षीय एक महिला का शव पाया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया. थानाध्यक्ष राज रतन ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है।