दैनिक खोज खबर मुंगेर प्रमंडल ब्योरो प्रमुख आशीष भूषण दत्त झा की रिपोर्ट-
बेगूसराय- युवा जनता दल यू बेगूसराय में बेरोजगारी भगाओ देश बचाओ केंद्र सरकार के युवा बेरोजगार विरोधी नीति के खिलाफ एकदिवसीय धरना हड़ताली चौक पर दिया ।इस धरना की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष विकास कुशवाहा ने किया तथा पर्वेक्षक पवन कुमार सिंह ने किया ।इस धरने को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा ने कहा कि जब साल 2014 में पीएम मोदी चुनाव प्रचार कर रहे थे तो उन्होंने अपने रैलियों में कई बार देश के युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी लेकिन आज सरकार के 3 साल बीत चुके हैं और लगातार युवाओं की नौकरियां छीनी जा रही है ।भारत सरकार के श्रम मंत्रालय के लिए ब्यूरो के आंकड़े बताते हैं कि नए रोजगार पैदा होने में 84 फीसदी गिराबत आई है। जदयू जिलाध्यक्ष भूमि पाल राय ने कहा की गैर मतलब है कि नरेंद्र मोदी सरकार के 3 साल पूरे हो गए हैं। लेकिन लगभग हर मोर्चे पर मोदी सरकार नाकाम साबित हो रही है। महंगाई बेरोजगारी शिक्षा स्वास्थ्य और अन्य जरुरी मुद्दों के बजाय भाजपा इन 3 साल में लव जिहाद, एंटी रोमियो ,गौ रक्षा ,घर वापसी, राम मंदिर और हिंदु राष्ट्रवादी अहम रहा है, युवा अध्यक्ष विकास कुशवाहा ने एक दिवसीय धरना के माध्यम से भारत सरकार से मांग की है कि बेगूसराय में AIIMS खोलने एवं बायो रिफाइनरी की स्थापना की जाय ।इस अवसर पर प्रदेश महासचिव रुदल राय,उपाध्यक्ष पंकज सिंह ,जिला प्रवक्ता अरुण महतो,मुकेश राय, मनीष कुशवाहा ,पवन कुमार महतो ,युवा प्रवक्ता प्रेम प्रकाश शर्मा, मोहम्मद आजाद, सुजीत भगत, सिकंदर कुमार ,अनिल पटेल, विनीता नूतन ,अनीता मिश्रा, सुनील कुशवाहा, धर्मवीर कुमार, उमेश कुमार सहित दर्जनों युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।