​बेगुसराय:छापामारी कर अपराधी गिरफ्तार 
👈”दैनिक खोज खबर” मुंगेर प्रमंडल ब्यूरो प्रमुख आशीष भूषण दत्त झा👈
बलिया थाना क्षेत्र के  सादीपुर गांव में चल रहे यज्ञ स्थल से बीती रात बलिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यज्ञ में आपराधिक घटना को अन्जाम देने आए 2 अपराधी को 1 कट्टा और2 गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
आज बलिया थाना पर पत्रकार वार्ता करते हुए ग्रामीण इंस्पेक्टर तारणी सिंह ने पत्रकारों को बताया के गिरफ्तार किए गए अपराधी में एक सादीपुर का घंशेयाम सिंह है।दूसरा मुंगेर ज़िला के हवेली खरगपुर का भोला सिंह है। जो कि नक्सली से संपर्क होने की बात बताई गयी है।जिसकी जांच पुलिस के  ज़रीया से कराई ज रही है।