मंसूरचक से अभय आनंद की रिपोर्ट-
खुदा कि इबादत का पाक महीना रमजान रविवार से प्रखंड क्षेत्र मे शुरू ।रमजान का पाक महिना को लेकर मुस्लिम समुदाय मे काफी चहल पहल देखा जा रहा है ।शुक्रवार की रात चाँद नही होने से लोगो मे मायूसी देखी जा रही थी लेकिन कुछ लोग मे उम्मीद था कि हर हाल मे चाँद दिखाई देगा लेकिन देर रात तक खबर नही रहने के कारण अब रमजान का रोजा लोग कल
से रखेगे और इबादत करेंगे ।रमजान के पाक महीना प्रारंभ होने कि खबर मिलते ही लोगो ने घरो की साफ सफाई करने में लगे दिखे।वहीं दूसरी ओर रोजेदारों के अफतारी को ले
बाजारों में तरह-तरह के फलों पपीता,तारबूज,सेब, केला,आम, लीची तरह-तरह के खजूर सहित कई अन्य फलों की भरमार दिखी। फलत: बाजारों में काफी चहल-पहल व भीड़ देखने को मिला।




Recent Comments