⏭धनबाद:पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह को एके – 47 से छननी करने वाला शूटर टनटन मिश्रा गिरफ्तार
⏭दैनिक खोज खबर सेन्ट्रल डेस्क:-धनबाद जिस परिवार पर गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म बनी , उसी परिवार के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह को एके – 47 से छननी करने वाला शूटर टनटन मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं. टनटन ने कुल्टी पुलिस के समक्ष नीरज सिंह की हत्या की बात स्वीकारी है. उसने कुल्टी पुलिस को बताया है कि उसे हत्या की सुपारी जमुई जेल में बंद अपराधी सोनू ने दी थी. टनटन ने बताया की हत्या की साजिश डेढ़ माह पहले ही बन चुकी थी. जमुई जेल में बंद सोनू ने उसे जेल बुलाकर नीरज की हत्या की सुपारी दी थी. जेल में ही उसे नीरज की तस्वीर दिखायी गई थी.
सोनू से सुपारी लेकर टनटन अपने तीन साथियों के साथ धनबाद पहुंचा . टनटन ने हत्या में प्रयुक्त हथियार की जानकारी भी पुलिस को उपलब्ध करायी है. टनटन मिश्रा की गिरफ्तारी की सूचना पर धनबाद पुलिस कुल्टी पहुंच गई है. धनबाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस इस गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मान रही है.
⏭कौन है टनटन:-टनटन मिश्रा उर्फ टनटनवा उर्फ बाबा बिहार के जमुई का आतंक है. जिले में टनटन के खिलाफ 35 अपहरण के मामले दर्ज हैं. हत्या के 5 मामलों में उसकी तलाश थी. वह लक्ष्मीपुर ओपी कर्णपुर गांव का रहने वाला है. किडनैपिंग कर फिरौती वसूलने का गिरोह संचालित करता है. जमुई पुलिस की दबिश बढ़ने पर उसने बंगाल में शरण ली थी.
⏭कैसे पकड़ाया टनटन:-टनटन का मोबाइल जमुई पुलिस ट्रेस कर रही थी. मंगलवार को टनटन का मोबाइल लोकेशन बंगाल में मिला. पुलिस ने टनटन की बंगाल में मौजूदगी की सूचना बंगाल खुफिया विभाग तक पहुंचायी. खुफिया विभाग ने उसे दुर्गापुर से गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से 27 किलो गांजा, 6 पैकेट भांग भी बरामद हुआ है.




Recent Comments