अति. आबकारी कमिश्नर ने की पूनम अंकुर छाबड़ा के साथ मीटिंग
संभाग स्तर की आबकारी समस्याओं को लेकर हुई वार्ता , समस्याओं के निस्तारण का आश्वाशन
आजाद नेब ब्यूरो चीफ राजस्थान
जयपुर 16 जून। प्रदेश में चल रहे शराब बंदी आन्दोलन जस्टिस फॉर छाबडा जी संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम अंकुर छाबडा की आज हुई आबकारी अति कमिश्नर के साथ मीटिंग ।
राजधानी के वित्त भवन में स्थित आबकारी कार्यालय में शुक्रवार को जयपुर संभाग स्तर पर आबकारी समस्याओं को लेकर अतिरिक्त कमिश्नर रश्मि गुप्ता से जस्टिस फॉर छाबडा जी संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम अंकुर छाबड़ा की मीटिंग हुई मीटिंग के दौरान जयपुर संभाग स्तर पर आबकारी समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।
चर्चा के दौरान जयपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 91 में स्थित शराब की दुकान का स्थानांतरण , मालवीय नगर, वैशाली नगर, श्री मेहंदीपुर बालाजी, अलवर की तहसील रैणी, चूरू के सुजानगढ़, बीकानेर के महादेववाली, पाली के जवाली सहित कई जगहों पर चल रही अवैध शराब बिक्री और शराब दुकानों के स्थानो को लेकेर विरोध को लेकर वार्ता की गई। वहीं दूसरी ओर अतिरिक्त कमिश्नर रश्मि गुप्ता ने पूनम अंकुर छाबड़ा द्वारा दी गई शिकायतों को लेकर सम्बन्धित अधिकारियो को फोन पर तुरंत जांच के निर्देश देते हुए कहा की उक्त समस्याओं का निराकरण कर सुचना दी जाये ।
संपूर्ण शराब बंदी आन्दोलन जस्टिस फॉर छाबडा जी संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम अंकुर छाबडा ने कहा की उन तक प्रदेश से आई शराब से सम्बंधित समस्याओं को उन्होंने आबकारी विभाग की इस मीटिंग में रखा और शिघ्र निराकरण का आश्वाशन विभाग की और से अतिरिक्त कमिश्नर रश्मि गुप्ता ने दिया और सकारात्मक रूप से हुई आज की वार्ता निश्चित रूप से शराब की दुकानों के कारण परेशान लोगो को राहत प्रदान करेगी ।




Recent Comments