सारण :विद्यालय के स्थापना दिवस पर विज्ञान क्विज प्रतियोगिता आयोजित
#न्यूज़ इनपुट -सुरभि तिवारी
तरैया
प्रखंड के गलिमापुर नहर के पश्चिम उत्क्रमित मध्य विधालय परिसर में विद्यालय के स्थापना दिवस पर विज्ञान क्विज प्रयियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमे प्रथम स्थान गलिमापुर नहर के पश्चिम उत्क्रमित मिडिल स्कूल के राहुल कुमार ,दूसरे स्थान पर तरैया आदर्श मध्य विद्यायल के साक्षी कुमारी एवम तीसरे स्थान पर गोल्डी कुमारी विजयी घोषित हुए है।जिन्हें गोल्ड मेडल एवम प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।उक्त प्रतियोगिता में आदर्श मध्य विद्यायल तरैया ,कन्या आदर्श मध्य विद्यायल तरैया ,गलिमापुर उर्दू ,पीपरा ,गण्डार मिडिल स्कूल शामिल था।जिसमे तीस प्रतिभागी शामिल थे। प्रतिभागियों को पूर्व प्राचार्य मधुकर वीरेंद्र प्रताप सिंह , संचालक दिनेश कुमार शर्मा ,प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष महेश्वर सिंह ,ललन सिंह ,धीरेंद्र कुमार,राजेश कुमार सिंह, राजेन्द्र राय, जितेंद्र कुमार यादव आदि शिक्षको ने सम्मानित किया।




Recent Comments