अंता: सांसद की अनोखी पहल,सुनी बाल मनुहार
उस्मान खान
अंता 11 जून- सरदार बल्लभ भाई पटेल स्टेडियम में इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास करने आये सांसद दुष्यंत सिंह ने कार्यकर्ताओं से मिलने से पहले क्षेत्र के छोटे छोटे खेल प्रेमी बालकों से मिलकर जीवन में खेल के महत्व के बारे में बातचीत की वहीँ  उनके रुचिकर खेलों के बारें में पूछा । सांसद ने क्षेत्र के बच्चों से स्टेडियम में बन रहे बैडमिंटन हॉल का भरपूर सदुपयोग करने के लिए कहा । स्केटर फरमान खान ने सांसद दुष्यंत सिंह को अंता में स्केटिंग ग्राउंड बनाने का आग्रह किया ।खेल अधिकारी विशाल सिंह ने खेल विभाग की तरफ से सुविधाएँ मुहैया कराने का आश्वासन दिया ।