सारण :दिब्यंगो की शादी भाजपा नेता के सहयोग से मंदिर मे सम्पन्न
मढौरा (सारण)
शील्हौरी शिव मंदिर परिसर मे ऐसे तो रोज़ शादीया होती ही रहती है ।लेकिन शनिवार को सात जोरों ने सात फेरे लिये उसमे भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह के सहयोग से दो दिब्यांगो की शादी अहम थी ।क्योंकि जीवन के गाड़ी को आगे बढ़ाने मे दिब्यांग लड़का एवं लड़की परिणय सूत्र मे बंध अपनी नई जीवन की शुरुआत की।मिर्ज़ापुर के कृष्णा मांझी का विकलांग पुत्र सत्येन्द्र एवं कर्णपूरा निवासी नागेंद्र पासवान की पुत्री पार्वती मंदिर परिसर मे बने विवाह मंडप के एक दूसरे के गल्ले मे माला डाली तो भाजपा नेता मनोज कु सिंह ,शम्भू प्र सिंह ,ललन जायसवाल ,वर-वधू के परिजन सहित उपस्थित दर्जनों लोगो ने सुखमय दाम्पत्य जीवन का आशीर्वचन दिया ।ऐसे प्रयास को उपस्थित लोगो ने खूब सराहा ।वही वर-वधू के माता-पिता ने इस नेक कार्य मे आर्थिक मदद के साथ अपने प्रयास से दोनो परिवारों को मिलाकर शादी कराये ,इसके लिये मनोज कु सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।मनोज सिंह ने उपस्थित लोगो से आह्वान किया की ऐसे गरीब असहाय ,दिब्यांग जनो की शादी सामूहिक प्रयास से सम्भव है ।आप लोग केवल समाजिक सहयोगी बने तो प्रति वर्ष हम दर्जनों शादियों को सामूहिक रुप से साल मे एक दिन का समय निश्चित कर असाहयो को मदद कर सकते है ।इसके लिये आज से ही मेरा प्रयास शुरू है ।आप लोग मदद करेंगे तो ऐसे सामूहिक शादी का प्रयास सफल भी होगा ।गरीबो को इससे बढ़कर कोई मदद नहीं होगा ।इस मौके पर बद्री सिंह ,लालू साई ,विनोद बैठा ,मीठू महतो ,राकेश उजाला ,अर्जुन साह ,लाल साहेब सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे ।





Recent Comments