मधेपुरा:मतदाता सूची पुनिरीक्षण को लेकर चौसा में बीएलओ की बैठक
👈संजय कुमार सुमन”दैनिक खोज खबर”मधेपुरा👉
बीएलओ को मतदाता सूची में नये मतदाताओं का नाम जोड़ने को लेकर मधेपुरा जिला के चौसा प्रखंड परिसर के सभागार में आज गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश बिहारी वर्मा के अध्यक्षता में बीएलओ की बैठक हुई।

जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश बिहारी वर्मा ने बताया कि बताया गया कि जिन छात्र-छात्राओं का उम्र एक जनवरी 2017 को 18 वर्ष पूरा हो गया है, वैसे लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाये। इसके अलावा जिन मतदाताओं के नाम, पता आदि में सुधार करवाने के लिए फार्म नंबर आठ के माध्यम से शुद्धीकरण करवा सकते है। जिन मतदाताओं की मौत हो गयी वैसे लोगो का नाम फार्म सात के माध्यम से मतदाता सूची से हटाया जायेगा। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक वोटर लिस्ट में 18 वर्ष से लेकर 21 वर्ष तक के लोगों का नाम जोड़ना है।

उन्होंने सभी बीएलओ को निदेश दिया कि सभी अपने अपने क्षेत्र में 1 जुलाइ से नजर आने चाहिए और 8 जुलाइ और 22 जुलाइ को अपने अपने बूथ पर केम्प लगाकर मतदाता का नाम जोड़ने का काम करेंगे मुझे हर हाल में काम चाहिए। साथ ही कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया। बीएलओ को कहा गया कि जो भी बीएलओ पुराने और धुंधले वोटर आईडी कार्ड को उपडेट नहीं कराते है तो उसका पेमेंट बंद कर दिया जाएगा इस मौके पर दर्जनों बीएलओ मौजूद थे।




Recent Comments