👉इण्डो गल्फ ट्रस्ट के द्वारा 18 नवंबर को आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में एक समारोह आयोजित कर  सीवान के  इस्लामिया हाई स्कूल के नेशनल कैडेट कोर  के 50 कैडेट्स को किया गया सम्मानित 👈

🔸🔸🔸🔸🔸
♨सीवान  [19 नवंबर ]सीवान की प्रमुख स्वयंसेवी संस्था इण्डो  गल्फ सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा  हुसैनगंज प्रखंड के दाता नगर में रविवार को  एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर व मुफ्त दवा वितरण शिविर का आयोजन कर के लगभग चार सौ  लोगों को मुफ्त चिकित्सा सलाह दी गई व आवश्यकतानुसार लोगों के बीच दवा का वितरण किया गया ।

इस अवसर पर एक समारोह आयोजित कर के सीवान के  इस्लामिया हाई स्कूल के नेशनल कैडेट कोर  के 50 कैडेट्स को सम्मानित किया गया ।शिविर का उद्घाटन इण्डो  गल्फ सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष  कुतुबुद्दीन अहमद ने  किया।

मंच का संचालन ट्रस्ट के सचिव सरवर जमाल के द्वारा किया गया  शिविर में सीवान के कई प्रसिद्ध चिकित्साकों  पूर्व सिविल सर्जन  डॉक्टर आर फातिमा,   स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बिलकिस, चर्म रोग विशेषज्ञ मंजूर आलम, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के कुमार,तथा हड्डी नस रोग विशेषज्ञ डॉ रियाजुद्दीन अहमद,  दांत रोग विशेषज्ञ डॉ मुमताज अहमद , शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ मनजीत रंजन ने शिविर में आए लोगों को मुफ्त चिकित्सा सलाह दी ।