अंता: पोस्ट ऑफिस में लटके ताले, बाबू बीमार अस्पताल में भर्ती

उस्मान खान ( Edited by आज़ाद नेब )
अंता 19 मई, एक मात्र लिपिक के सहारे चल रहे अंता उप डाक घर के मुख्य द्वार पर शुक्रवार को ताले लटक गए । जिसके चलते पोस्ट ऑफिस आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा । ज्ञात रहे की अंता पोस्ट ऑफिस में पोस्ट मास्टर का पद दो सप्ताह से रिक्त चल रहा हे , ऐसे में सारा भार लिपिक का काम सम्भाल रहे धनराज सिंह पर आ पड़ा हे जो स्वयं हार्ट पेशेंट होने के साथ साथ अपने चौथी कक्षा तक पढ़ा हुआ बताते हे । बीमार होने के चलते धनराज काफी परेशान भी बताते हे । शुक्रवार को कोटा से अंता पोस्ट ऑफिस आने पर धनराज की तबियत ज्यादा खराब हो गई ऐसे में उन्हें तुरन्त अस्पताल में भर्ती कराया गया । दूसरी और एक मात्र इंचार्ज अस्पताल में भर्ती होने पर पोस्ट ऑफिस में ताले लटक गए । जिसके चलते पोस्ट ऑफिस में अपने काम को आने वाले लोगो को भीषण गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा । वहीँ वो प्रशासन को कोसते नजर आए । कर्मचारियों के अभाव में पिछले 15 दिनों से पोस्ट ऑफिस में सारा कामकाज प्रभावित हो रहा हे लेकिन प्रशासन सहित जनप्रतिनिधि सभी खामोश हे ।




Recent Comments