मुखिया संघ को पटना हाईकोर्ट से मिली जीत तो किया हरिहरनाथ मंदिर मे पूजा-अर्चना 
—–
दैनिक खोज खबर ब्यूरो,सारण 
—–
पटना हाईकोर्ट ने बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ के द्वारा पंचायतों के अधिकारों में कटौती के खिलाफ दायर याचिका में कल अपना फैसला सुनाया और पंचायतों के अधिकारों में बिहार सरकार छेङछाङ न करे हिदायत भी दी । वहीं फैसले में पंचायतों में ग्राम सभा सर्वोपरि है और ग्राम सभा द्वारा चयनित योजनाएं हीं ग्राम पंचायत में कार्यान्वित होंगीं । बिहार सरकार पंचायती राज एक्ट में बिना संसोधन किये हुये कोई नया विकास समिति का गठन या कोई मुख्यमंत्री 7 निश्चय योजनायें पंचायतों के फंड से नही चला सकती है । बिहार मुखिया महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के पहल से पंचायती राज के अधिकारों की लङाई बिहार सरकार से जीत चुकी हैं। इस जीत का श्रेय मुखिया संघ के प्रदेशाध्यक्ष को देते हुये सभी ने खुशी जाहिर किया । इसी जीत की खुशी में गुरुवार को सुबह सबसे पहले बिहार प्रदेश से और सारण जिले से सैकड़ों मुखिया लोग सोनपुर हरिहरनाथ बाबा के मंदिर में पहूंच पुजा-अर्चना कर अध्यक्षजी को फुल मालाओं से स्वागत किया ।
——_
न्यूज़ इनपुट-संगम बाबा ,मीडिया प्रभारी मुखिया संघ