नालन्दा:जहानाबाद के आमीन की नालंदा में हत्या
👈कुमुद रंजन सिंह”दैनिक खोज खबर”नालंदा👉
बिहारशरीफ। खुदागंज थाना क्षेत्र के शेखावाद में सड़क किनारे सुनसान इलाके में आज सुबह एक अधेड़ की लाश पाई गई। बाद में उसकी पहचान जहानाबाद जिला के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के पलटू बीघा गांव के मोहन बगीचा टोला निवासी बलराम यादव के रूप में हुई है। उसकी उम्र लगभग 50 वर्ष है। परिजनों का आरोप है कि गले में गमछा फसाकर उसकी हत्या की गई है।

मृतक के बेटा शैलेश कुमार ने बताया कि उसके पिताजी निजी अमीन का काम करते थे। सनहर गांव के कुछ लोगों ने उसे जमीन की नापी के लिए बुलाया था। कल रात के 9 बजे तक पिताजी से फोन पर उसकी बात हुई थी।वआज सुबह उनकी लाश मिली है। यह पूरी तरह हत्या का मामला है।
इधर पुलिस लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी है। इस संबंध में मृतक के परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।




Recent Comments