सिवान मे बाइक सवार इंटर परीक्षार्थी को अनियंत्रित वाहन ने पीछे से मारी ठोकर , परीक्षार्थी सहित दो घायलों का चल रहा है इलाज
# तरवारा से दारोगा प्रसाद में बने केंद्र पर आ रहे थे परीक्षा देने
# सराय ओपी थाना क्षेत्र के तरवारा मोड़ पर हुयी घटना
# बसंतपुर से आ रही तेज रफ्तार की चार पहिया वाहन ने पीछे से मारी ठोकर
#न्यूज़ इनपुट -परवेज अख्तर /सीवान

सीवान:
शहर के दरोगा प्रसाद राय कॉलेज में परीक्षा देने आ रहे बाइक सवार एक परीक्षार्थी समेत दो लोग सड़क हादसे में घायल हो गए. घटना सराय ओपी थाना क्षेत्र के तरवारा मोड़ के समीप घटित हुयी. तेज रफ्तार की अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने उन्हें ठोकर मार दिया. आनन-फानन में दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां दोनों घायलों का इलाज चल रहा है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जीबी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा पंचायत के पूर्व मुखिया वशिष्ठ प्रसाद के पोता रविकृष्णा अपने एक अन्य साथी प्रहलाद सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर परीक्षा देने शहर के दरोगा प्रसाद राय कालेज में इंटर की परीक्षा देने आ रहा था. बाइक शिवदह निवासी प्रह्लाद सिंह चला रहा है. अभी वह तरवारा मोड़ के समीप पहुंचा ही था कि बसंतपुर की ओर से सीवान आ रही अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में पीछे ठोकर मार दी. इस घटना में बाइक सवार परीक्षार्थी व उस समेत दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए. घायल परीक्षार्थी रवि सानी बसंतपुर स्थित एसबीएस इंटर कालेज के छात्र है. घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मुखिया वशिष्ठ प्रसाद , पूर्व जिला पार्षद गजाधर सिंह व जदयू विधायक के भाई ठाकुर अमरजीत सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि सदर अस्पताल पहुंचे व हाल जाना.