अंता : दयोदय ठहराव के पांच साल पूरे, जताई खुशी यात्रियों को मिल रहा लाभ
उस्मान खान
अंता 14 जून- आज से पांच साल पूर्व 15 जून सन् 2012 का दिन अंता वासियों के लिए एक खुशियों की सौगात लेकर आया था । जब लम्बे संघर्ष के बाद अंता रेलवे स्टेशन पर दयोदय सुपर फास्ट जबलपुर-अजमेर, तथा इंटरसिटी कोटा-इंदौर ट्रेनों का ठहराव अंता रेलवे स्टेशन पर प्रारम्भ हुआ था । दोनों ट्रेनों के ठहराव के पांच साल  पूरे होने पर अंता विकास समिति के अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव, व्यापार महासंघ के अध्यक्ष रामेश्वर खण्डेलवाल, कांग्रेस के वरिष्ट जिला उपाध्यक्ष मुस्तुफा खान , कॉंग्रेस नगर अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश मीणा, भाजपा नगर अध्यक्ष राधेश्याम सिंगोदिया,डॉक्टर ओम् अदलक्खा , समाजसेवी सोहन चन्द जेन, देवेन्द्र जेन, ओम् गोचर,महेश गुप्ता, कमलेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, धनराज चोरसिया, एडवोकेट दुष्यंत विजय, लियाकत अली, इक़बाल खान,  आदि ने खुशी का इजहार किया ।  ज्ञात रहे की दोनों ट्रेनों के अंता में ठहराव के लिए संघर्ष समिति के अनूप श्रीवास्तव के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर अनिश्चितकालीन धरना  प्रदर्शन किया गया था ।जिसमे अंता की जनता  ने भी भरपूर सहयोग देकर धरने को सफल बनाया था । यही नहीं दोनों ट्रेनों के ठहराव के लिए पूर्व मंत्री प्रमोद जेन भाया तथा सांसद दुष्यंत सिंह ने भी  काफी प्रयास किये थे जिसके चलते  अंता में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की सौगात मिली थी ।
दूसरी और भले ही एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को पांच साल हो गए हों लेकिन अंता प्लेट फार्म पर अभी भी कई कमियां यात्रियों की परेशानी का कारण बन रही हे । प्लेट फार्म पर स्लीपर कोच  के ठहराव की संकेत प्लेट नहीं लगी हुई हे । जिससे यात्रियों को पता नहीं चलता की कोनसा कोच कहाँ लगेगा । वहीँ सामान्य डिब्बे ठहरने के स्थान पर पेयजल,व् छाया की कोई व्यवस्था नहीं हे और ना ही बैठने की कोई सीटे लगी हुई हे । सबसे ज्यादा परेशानी बारिश में आती हे जब यात्री  भीगते हुए ट्रेन का इंतजार करते हे ।क्योंकि ट्रेन का ठहराव मात्र एक मिनिट होने के चलते उन्हें निर्दिष्ट स्थान पर  खुले में खड़ा होना पड़ता हे । अंता विकास समिति के अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ने रेल प्रशासन से  स्टेशन पर निम्न सुविधाये  शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की हे ताकि यात्रियों को परेशान न होना पड़े ।