*सामाजिक व धार्मिक सौहार्द्र  को बढ़ाने के लिए रेडियो स्नेही ने दिया- दावत -ए -इफ्तार*

*✍श्रीनारद संवाद सेवा-सीवान*
♨सीवान में सामाजिक व धार्मिक भाईचारा व सौहार्द्र स्थापित करने के लिए सीवान की सामुदायिक रेडियो स्टेशन- रेडियो स्नेही 90.4 FM के द्वारा मंगलवार को 
 रोजेदारो के लिये ईफ्तार का आयोजन किया गया. दावत-ए- इफ्तार में जिले के प्रबुद्ध समाजिक कार्यकर्ता,डॉक्टर,
पत्रकार  मौजूद रहें.
आयोजन में मुख्य रुप से तप्ती वर्मा,कृष्णा देवी,प्रो. एसरार अहमद,डा. इजहार,डा. अली असगर,डा. मधुसुदन प्रसाद,नवीन सिंह परमार,गुलाम मोहम्मद रशीद सहित  सैकड़ो लोग उपस्थित रहें.इस आयोजन के उपरांत रेडियो स्नेही  निदेशक मधुसुदन पंडित ने कहाँ की अगर इसी तरह हिन्दू भाई रमजान में मुस्लिम को इफ्तार  कराये और होली में मुस्लिम भाई हिन्दू के होली मिलन कराये तो किसी को कही कोई शिकायत नही रहेगी और मिल जुल कर आपसी एकता और भाईचारे के साथ रहेंगे. इफ्तार  को सफल बनाने में राणा प्रताप सिंह,विकाश कुमार सिंह,गोविंद कुमार,मनीष कुमार,अनंत कुमार आदि कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा के साथ बढ़ चढ़ कर योगदान किया.