सारण:मढौरा में विद्या सागर पब्लिक स्कूल का मुख्य पार्षद ने किया उद्घाटन

मढ़ौरा (सारण ) कभी अवैध शराब के कारोबार के लिये बदनाम रहा मढ़ौरा हाई स्कूल के पीछे नट टोली में शराब बंदी के बाद का सूरत बदलता दिख रहा है ।इसी कड़ी में शुक्रवार को नट बस्ती में विद्या सागर पब्लिक स्कूल का उद्घाटन नगर के मुख्य पार्षद ललन राय और उप मुख्य पार्षद बिपिन सिंह ने संयुक्त रूप से फिता काटकर किया । इस दौरान मुख्य पार्षद ने जीवन नट की सोच की सराहना की,कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों के बीच की खाई को शिक्षा से ही पाटा जा सकता है I समाज शिक्षित बने तो लोगों की सोच बदलेगी और एक सभ्य समाज का निर्माण होगा I ललन राय ने कहा कि जीवन नट का प्रयास नट टोला में परिवर्तन का सूत्रधार बनेगा और अवैध शराब के करोबार से जुड़े लोग भी मुख्य धारा में लौटने के लिए प्रेरित होंगे I

बता दे कि मढ़ौरा नट टोला में बड़े पैमाने में अवैध शराब के कारोबार के कारण जिलाधिकारी ने पूर्व में सामूहिक जुर्माना की नोटिस जारी कर चूके है । लेकिन अब इसी टोला के एक पढ़ा लिखा युवक जीवन नट ने एक स्कूल खोलकर अपने टोला के बच्चों को शिक्षित अौर उन्हे काबिल बनाने को ठाना है। जीवन नट के अनुसार अशिक्षा उसके समाज के लोगों के उत्थान में सबसे बड़ी बाधा है I अशिक्षा के कारण टोला के लोग वर्षो से छोटे छोटे कार्यों से जुड़ किसी तरह से अपने परिवार का पालन पोषण कर पा रहे है I छोटे कार्यों के कारण समाज से भी उपेक्षा ही मिलती रही है I इस स्थिति से बाहर निकलने के लिए शिक्षा ही एक मात्र रास्ता है बच्चों को शिक्षा से जोड़कर ही इस समाज में परिर्वतन लाया जा सकता है । इस अवसर पर वार्ड पार्षद अमरजीत प्रसाद,पार्षद प्रतिनिधि विष्णु गुप्ता, सम्भु महतों,सुमन नट,अर्जुन राम, राजद नगर अध्यक्ष संजय ठाकुर, कृष्णा साह, अखिलेश राम धर्मेन्द्र सिंह, सहित अन्य उपस्थित थे I