गुठनी में स्टार कम्प्यूटर की दुकान से तीन लेपटॉप चोरी
—-
✒गुठनी से डा शम्भू यादव की रिपोर्ट ⚡
गुठनी /सीवान –
थाना क्षेत्र के तेनुआ मोड स्थित स्टार कम्प्यूटर की दुकान से अज्ञात चोरों ने बुधवार को एक साथ तीन लेपटॉप की चोरी कर ली । स्टार कम्प्यूटर का मालिक शरफराज अंसारी पिता इजराईल अंसारी उम्र 22वर्ष ग्राम केल्हरूआ जो पैर से दीव्यांग है ने बताया कि मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, मै किसी तरह इसी दुकान से अपनी और अपने परिवार की जिविका चलाता था । कम्प्यूटर चोरी हो जाने से मेरे सामने जीवन यापन की घोर समस्या पैदा हो गई है । उन्होंने बताया कि आज मैं साईं काॅलेज करोम में बीएड की परीक्षा देने गया था और मेरे दुकान में काम करने वाला एहशान अंसारी ग्राम चिताखाल दुकान पर था जो मुझे सूचना दिया कि दुकान से कम्प्यूटर चोरी हो गये हैं तो मेरे पैरतले से जमीन खिसक गई ।
वहीं दुकान में कार्यरत कर्मचारी एहशान अंसारी ने बताया कि मै दुकान का आधा सट्टर गिरा कर बगल के दुकान में बैठा था तबतक ब्लाक में कार्यरत एक मेडम जो सीखने के लिए अक्सर दुकान पर आया करती थी आई और पूछने लगी की लेपटॉप कहां है तब मै दुकान में गया देखा कि लाइन से रखा तीनों लेपटॉप गायब है । खबर लिखने तक प्राथमिकी का आवेदन लिखा जा चुका था ।





Recent Comments