*हर जरूरतमंद की सेवा ही ट्रस्ट का उद्देश्य: सरवर जमाल*
*✍श्रीनारद संवाद सेवा*
👉सीवान के छाता गांव में इण्डो-गल्फ ट्रस्ट ने आयोजित किया कार्यक्रम
👉सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों को ट्रस्ट के द्वारा दिया गया घरेलू व जीवनोपयोगी सामग्री
=============
🔸सीवान: जन सेवा ही जनार्दन सेवा है. इसी मंत्र से प्रेरणा लेकर मंगलवार को सीवान के हुसैनगंज प्रखंड स्थित छाता गांव में स्वैच्छिक संस्था इंडो गल्फ सोशल वेलफेयर ट्रस्ट और वेस्टर्न यूनियन द्वारा एक विशाल आयोजन कर के सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों के बीच घरेलू उपयोग व जीवनोपयोगी सामग्री का वितरण किया गया ।
इस मौके पर जरूरतमंद को उनके आवश्यकतानुसार साईकिल, प्रेशर कुकर, छाता, सिलाई मशीन, व वस्त्र दिया गया ।
सामग्री वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता छाता पंचायत के युवा मुखिया नीतीश कुमार ने किया. कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता सुजीत शर्मा ने किया ।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए इण्डो-गल्फ ट्रस्ट के सचिव सरवर जमाल ने कहा कि हर समाज एक दूसरे के सहयोग से ही चलता है. क्षेत्र के हर जरूरतमंद का सेवा ही हमारे संस्था का उद्देश्य व कार्यक्रम है ।
इस मौके स्थान प्रखंड विकास पदाधिकारी
राकेश कुमार चौबे, थानाध्यक्ष विनय कुमार, युवा भाजपा नेता हैप्पी यादव, इण्डो-गल्फ ट्रस्ट के बिहार शाखा के सचिव परवर आलम, कोषाध्यक्ष अब्दुल्लाह उपकोषाध्यक्ष मास्टर अनवर अली, आरिफ जमाल , शाहबाज अहमद सहित हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता व प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थें।





Recent Comments