सिवान :दरौली विधायक के बीमार रहने से चिल्हमरवा दोहरे हत्याकांड में गवाही प्रारंभ नहीं
प्रवेज़ अख्तर/सीवान :
तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार की अदालत में चिल्हमरवा दोहरे हत्याकांड में गवाही प्रारंभ नहीं हुयी. वहीं भाकपा माले विधायक सत्यदेव राम के एम्स में भर्ती होने के कारण आरोप गठन की प्रक्रिया नहीं पूरी हो सकी. बताते चले कि गुठनी थाना के बेलौर निवासी अमर सिंह के पुत्र राज नारायण सिंह व सोहागरा निवासी मुकेश सिंह को गोली मारकर हत्या करने के मामले में विधायक सत्यदेव राम, इनौस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत कुशवाहा समेत 10 लोग आरोपी है. यह मामला हाईकोर्ट के निर्देश पर त्वरित कार्रवायी के लिये चल रहा है. विधायक को छोड़कर अन्य आरोपियों का मामला साक्ष्य के लिये निर्धारित है. लेकिन एपीपी रवींद्रनाथ शर्मा ने कहा कि गवाह भयभीत है. कोर्ट में बार-बार गवाही के लिये आने में असमर्थ है. इसलिये विधायक के खिलाफ भी आरोप गठन कर एक ही साथ गवाही प्रारंभ की जाय. सूचक के अधिवक्ता राजेश सिंह भी समर्थन किया. तो वहीं बचाव पक्ष के अधिवक्ता अनिल तिवारी का कहना था कि सत्यदेव राम एम्स में भर्ती है. मुझे न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिये एक और मौका दिया जाय.




Recent Comments